रामगढ़, अप्रैल 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के संग्रापुर पंचायत के मुरुडीह गांव में गुरुवर की रात शिव मंडा पूजा का आयोजन श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दर्जनों भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन नज़र आए। मंडा पूजा के दौरान श्रद्धालु पांच दिनों तक उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करते रहे। रात्री जागरण के तहत यहां भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने धार्मिक ग्रंथों पर आधारित कहानी पर एक से बढ़कर एक गीत व नृत्य प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मनोरजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय व आस पास के गांवों के सैकड़ों महिला, पुरूषों ने भाग लेकर छऊ नृत्य का आनंद उठाया। अहले सुबह फुल खुंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों शिवभक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी आ...