रामगढ़, अप्रैल 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के रायपुरा गांव निवासी विजय महतो 82 वर्ष का निधन बुधवार को उनके आवास में हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक है। वे अपने पीछे एक पुत्र राजेश महतो व चार पुत्रियां मंजू देवी, किरण देवी, रिंकू देवी और सोनी देवी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार पास के श्मशान घाट पर कर दिया गया। उनके निधन पर बिनू कुमार महतो, पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो, मितन महतो, गौरी महतो, नेमचंद्र महतो, प्रयाग महतो, भंदुराम मुंडा, कुंवर बक्शी, महेश महतो, शिवकुमार मुंडा व अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.