रामगढ़, मार्च 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सोमवार को होली के पावन मौके पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जमकर अबीर-गुलाल खेला और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंग, उमंग और भाईचारे का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। डीवीसी चौक स्थित सूचना पेनियोर सेंटर में आयोजित समारोह में रिया कुमारी, भारती कुमारी व सुरेंद्र महतो के नेतृत्व में बच्चों ने रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा की और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। पुरबडीह स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी में भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शैलेंद्र कुमार, श्वेता बक्शी, रिजु महतो व रोहित कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लिया और सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.