रामगढ़, मार्च 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोला प्रखंड के लिपिया डोगजारा से गंधौनिया बाजार तक 2.265 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के वर्षों की मांग और विकास की ओर बढ़ता एक ठोस कदम है। यह मार्ग ग्रामीणों को सुगम, सुरक्षित और सुलभ यातायात की सुविधा प्रदान करेगा। यह सड़क किसानों और शिक्षा को गति देगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की हर परेशानी को दूर करना हमारी जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क विकास को नई गति मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। गांव पहुंची विधायक को स्थानीय ग...