रामगढ़, अप्रैल 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के डभातू स्थित किसान उच्च विद्यालय में गुरुवार को प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें विद्यालय विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग व शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि मनोज पुजहर ने विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान झारखंड सरकार से प्राप्त अनुदान राशि के उपयोग को लेकर निर्णय लेते हुए राशि का एक हिस्सा विद्यालय कोष में सुरक्षित रखने व शेष राशि को शिक्षकों व शिक्षकेतर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.