रामगढ़, अप्रैल 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के हिसीमदाग गांव के ग्रामीणों ने वंशावली में कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप अंचन कर्मियों पर लगाया है। अंचल अधिकारी को दिए आवेदन में कहा गया है कि कुछ बाहरी व्यक्तियों ने सुनियोजित तरीके से उनकी पुश्तैनी वंशावली में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जिससे उनके जमीन पर कब्जे की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों का नाम वंशावली में जोड़ा गया है, उनका परिवार से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अंचल प्रशासन से मामले की जांच कर गलत वंशावली को निरस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...