रामगढ़, मई 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। चिलचिलाती धुप लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है।

घटना का विवरण गोला थाना क्षेत्र के सोसोकलां निवासी गुलाम मुस्तफा की 14 वर्षीय पुत्री रिफत आरजू की मंगलवार की संध्या लू की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवती लंबे समय तक एसी कमरे में रहने के बाद दोपहर तीन बजे के लगभग तेज गर्मी में बाहर घूमने निकली थी। बाहर का तापमान बेहद अधिक और गर्म हवाएं चल रही थीं। बाहर निकलने के बाद कुछ ही देर में उसे चक्कर आने लगा और जमीन पर गिर गई। परिजनों ने युवती का पहले घरेलू उपचार किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय डॉक्टर संतोष को घर बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि लगातार ...