रामगढ़, मार्च 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के चोकाद पंचायत के डुंडीगाछी में सोमवार को वैदिक श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ, शिवलिंग व नदी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रीति-रिवाज से यज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के उच्चारण से गुंजायमान हो गया। भूमि पूजन का कार्य आचार्य सुजीत कुमार शास्त्री ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 21 से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस महायज्ञ में मुख्य कथावाचक के रूप में खुशबू लाडली किशोरी वृंदावन उपस्थित रहेंगी। वहीं आचार्य के रूप में आचार्य सुजीत कुमार शास्त्री व राजकुमार शास्त्री वाराणसी वैदिक अनुष्ठान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.