रामगढ़, मार्च 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा मंडल के हारूबेड़ा गांव में बुधवार को सांसद दंड वितरण अभियान-2026 कार्यक्रम का आयोजन कर पारंपरिक लाठी डंडे का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया व संचालन सुभाष कोटवार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो शामिल हुए। अतिथियों ने अखाड़ा से जुड़े युवाओं के बीच दंड का वितरण किया। पारंपरिक लाठी डंडा पाकर युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान युवाओं ने आगामी रामनवमी पर्व में अनुशासित व आकर्षक ढंग से खेल का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। राजीव जायसवाल ने कहा कि रामनवमी आस्था व हमारी सांस्कृतिक एकता का पर्व है। अखाड़ा परंपरा के माध्यम से हमारी पुरातन विरासत आज भी जीव...