गोला में युवती के अपहरण और दुष्कर्म प्रयास का आरोप
लखीमपुरखीरी, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के साथ अपहरण दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद युवती की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला और अधिक गंभीर हो गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की बहन द्वारा कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उसकी बहन गोला में रहकर कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। 12 मई की शाम वह काम समाप्त कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन अगवा कर बांकेगंज रोड स्थित कोंधवा गांव के पास ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। परिजनों को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.