रामगढ़, फरवरी 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग प्रवीण रंजन व जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बुधवार को एसएस पलस टू उच्च विद्यालय गोला समेत कृष्ण बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय लारी व चितरपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को परिषद के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, अनुशासित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि रामगढ़ जिले में कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मैट्रिक के 11,881 व इंटर 11,501 परीक्षार्थी कुल 23,382 विद्यार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की निगरानी में सभी केंद्रों पर सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं सुन...