रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर में गुरुवार को आजसू कार्यकर्ताओं ने मांडू विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि शंकर नायक का स्वागत किया गया। युवा आजसू प्रभारी विशु रजवार ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि मांडू विधायक तिवारी महतो ने उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज का विधायक प्रतिनिधि बनाए हैं। जिसके कारण मुझे अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है, जो गर्व की बात है। मैं पूरी निष्ठा से समाज के अधिकारों की रक्षा और विकास के लिए कार्य कर रहा हुं। उन्होंने सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर ललटू चंद्र पोद्दार, जयदेव नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...