रामगढ़, मार्च 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि स्थायीकरण, वेतनमान लागू करने, सभी सेवा लाभ देने व बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। मांगे पूरी नहीं होने पर 10 व 11 मार्च को जिला समाहरणालय रामगढ़ के समक्ष तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इधर आन्दोलन के कारण क्षेत्र में मनरेगा से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। विशेष रूप से योजनाओं का जियो टैगिंग, मजदूरी भुगतान, मास्टर रोल तैयार करने सहित कई प्रशासनिक कार्य बाधित हो गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.