रामगढ़, अप्रैल 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के मलकठवा गांव में शनिवार को वन विभाग व सीधा फाउंडेशन की ओर से उन्नत चूल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया सीताराम मुंडा व मुखिया जीतलाल टुडू, रवि रंजन, हेमंत कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान कई महिलाओं के बीच धुआं रहित उन्नत चूल्हा का वितरण किया गया। इस चुल्हे की खासियत महिलाओं के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई है। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस चूल्हा से कम लकड़ी में अधिक भोजन तैयार किया जा सकता है। यह धुआं व कार्बन उत्सर्जन को कम करता है। इस दौरान ग्रामीणों से जल-जंगल संरक्षण, लाख की खेती और पशुपालन को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और इस पहल को सराहना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.