रामगढ़, फरवरी 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के संग्रामपुर पंचायत सरलाखूर्द गांव में रविवार दोपहर 3.30 बजे के करीब मचान में रखे पुआल में अचानक आग लग से सारा पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान आनंद महतो ने बताया कि घर के नजदीक ही मचान में रखे पुआल से धुआं निकलता देखकर सपरिवार दौड़ कर वहां पहुंचे तो पुआल से आग की लपटें निकल रहा है। आग को बुझाने के लिए संसाधन जुटाते-जुटाते पुआल में भयावह रुप से आग भड़क चुकी थी। काफी प्रयास के बाद भी मचान में रखे पुआल को बचाया नहीं जा सका। पीड़ित ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट से मचान में आग लगी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अब एक वर्ष तक मवेशियों को किया खिलाएंगे। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से क्षतिपूर्ति मुआवजा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.