रामगढ़, मई 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के महलीडीह गांव निवासी जितलाल मुंडा की पेशन प्रो बाइक चोरी हो गई। बीती रात मगनपुर में आयोजित शिव मंडा पूजा मेला देखने के लिए गया था। बाइक को बगल में खड़ी कर छऊ नृत्य देखने लगा। इसी दौरान किसी ने बाइक की चोरी कर ली। उन्होंने मंडा पूजा समिति को लिखित सूचना देकर घटना से अवगत कराया है। पीड़ित युवक ने बताया कि बाइक की काफी खोजबीन की गई। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...