गोला में मंडा पूजा संपन्न, अंगारो पर चले शिव भक्त
रामगढ़, अप्रैल 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सुतरी पंचायत के रोला गांव में शनिवार को भगवान शिव आराधना का महापर्व मंडा पूजा धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। यहां रात्रि जागरण के तहत पश्चिम बंगाल क्षेत्र से आए कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसका हजारों लोगों को भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया। पूजा को लेकर शिवभक्तों ने पांच दिनों तक भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना की।अहले सुबह शिव भक्तों ने कठिन तपस्या और आस्था का परिचय देते हुए दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा का परिक्षा दिया। यह भी पढ़ें- दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने की फूलखूंदी इस अनोखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.