रामगढ़, मई 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह शिव मंदिर परिसर में गुरुवार को मंडा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक पूर्व मुखिया कामेश्वर महतो की अध्यक्षता की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह 23 माई को शिव मंडा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कामेश्वर महतो को अध्यक्ष, बद्री राम रविदास को उपाध्यक्ष, मागीरथ महतो व तीरथनाथ महतो को उपसचिव और संजय कुमार महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अक्षय कुमार महतो को पूजा सामग्री प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पर्वत राम रविदास, भोला राम रविदास, उमेश राम रविदास, मुन्ना राम रविदास, गौतम कुमार महतो, अनिकेत कुमार महतो व अन्य चुने गए। यह भी पढ़ें- हूहूवा गांव में मंडा पर्व की तैयारी तेज, 23 मई को होगा भव्य आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.