रामगढ़, अप्रैल 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भारत माला परियोजना के तहत ओरमांझी रांची से गोला होते हुए बोकारो धनबाद तक निर्मार्णाधिन एक्सप्रेसवे में मनमसनी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कंपनी के खिलाफ बुधवार को महिलीडीह गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिन सुविधाओं का भरोसा देकर कंपनी ने ग्रामीणों से जमीन ली गई थी, उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण के समय कंपनी ने ग्रामीणों को सर्विस रोड बनाने और धर्मस्थल तक जाने के लिए रास्ता देने का वादा किया था। लेकिन सड़क बनकर लगभग तैयार होने वाला है। लेकिन ग्रामीणों से किए वादे को कंपनी पूरा नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी और संबंधित एजेंसियों ने कई बार ग्रामीणों को भरोसा दिया कि स...