रामगढ़, मार्च 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित हरि मंदिर में रविवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय अखंड हरि कीर्तन आरंभ किया गया। कलश यात्रा के निकलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इसे लेकर आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक उत्कर्ष का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होकर लगभग पांच किमी दूर भैरवी नदी तट तक पदयात्रा करते हुए पहुंचीं। भक्ति-रस में डूबी महिलाओं का यह विशाल समूह राधे-राधे और हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। जिससे चहुंओर भजन कीर्तन की गूंज सुनाई देने लगी।कलश शोभा यात्रा में मांडू के विधायक तिवारी महतो भी शामिल हुए। यह भव्य कलश भैरवी नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद महिलाओं ने पवित्र ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.