रामगढ़, मार्च 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की शाम अचानक आई बेमौसम बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं और मूसलाधार वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों की तैयार खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं है। वहीं आम व महुआ के पेड़ों से फल झड़कर जमीन पर बिखर गए। जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। किसी किसी क्षेत्र में तूफान की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कच्चे व एस्बेस्टस शीट के मकानों को नुकसान पहुंचा है। बरलंगा निवासी अजय गुप्ता व अन्य कई ग्रामीणों का कच्चा मकान व छत में लगा एस्बेस्टस शीट क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आंधी से प्लस टू उच्च विद्यालय मुरुडीह में लगा सोलर पैनल उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गए।इसके चलते विद्यालय की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई स्था...