रामगढ़, मई 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला स्थित चित्तरंजन सेवा सदन परिसर की लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सत्यनारायण पूजा व रुद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में आयोजित इस विशेष पूजा के बारे में सेवा सदन की संचालिका वंदना अम्बष्ट ने बताया कि हर महीने पूर्णिमा के दिन यहां नियमित रूप से पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाता है।इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर रुद्र अभिषेक का विशेष आयोजन किया गया। आयोजन से क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा स्वच्छता और जागरूकता का संदेश: बैशाख पूर्णिमा पर काढ़ागोला घाट में पूजन व आरती पुरोहित ने बताया कि भगवान शिव के सम्मान में किया जाने ...