रामगढ़, मार्च 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कमता गांव में सोमवार को बीएमएल कंपनी के प्रभावित व विस्थापित रैयतों की बैठक जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी की उपस्थिति में हुई। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन व विस्थापित रैयतों के साथ हुए समझौता पर विचार विमर्श किया गया। विस्थापित ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में किए वादे को पूरा करने से फैक्ट्री प्रबंधन इंकार कर रहा है। सामाजिक दायित्व के निर्वहन में भी आनाकानी की जा रही है। रैयतों के साथ समन्वय बना कर सीएसआर समिति बनाई गई थी, जिस पर अमल नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन की मनमानी से गांव में लगातार प्रदूषण फैल रहा है। जिससे लोगों का जीवन और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी की मौजूदगी में अपनी समस्याओं को रखा और कंपनी के ख...