रामगढ़, मार्च 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह वृद्ध सेवा समिति के अध्यक्ष राज किशन त्रिपाठी ने शनिवार को डीमरा गांव में बच्चों के बीच बॉलीबॉल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष से वे खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। इस वर्ष बच्चों की मांग पर बॉलीबॉल उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे से दूर रहें। स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोंच ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे देश के भविष्य हैं। खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखना जरूरी है। मौके पर प्रताप ठाकुर, बसंत रजवार, सुबास, शंकर, विक्रम, हरिहर लाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.