रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष कुमार त्रिपाठी व किशन कुमार साव ने रक्तदान कर समाज को प्रेरित किया। शिविर में कुल 2 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान से कम नहीं है। समाज में आज भी कई लोग खून के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में एक छोटा सा प्रयास कई जिंदगी बचा सकता है। रक्तदान से किसी तरह की हानि नहीं होती है। हम सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस पहल के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक लोगों से इस पुनीत कार्य से जुड़ने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- साईं हॉस्पिटल के शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में 17 अप्रैल को ...