गोला में प्रतिभा विकास केंद्र का हुआ शुभारंभ
रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां पंचायत के हेमतपुर गांव में गुरुवार को वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की ओर से फूलो झनों प्रतिभा विकास केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन पूर्व मुखिया बजरंग कुमार महथा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व संस्कार देना समाज के समग्र विकास के लिए जरूरी है। यह केंद्र शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए बेहतर अवसर साबित होगा। केंद्र में 25 बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। कक्षाएं प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। जिसमें कक्षा 3 से 7 तक के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। मौके पर जिला समन्वयक ममता देवी, विभा देवी, मंजू देवी, मुनिया देवी, रीना देवी, संजू देवी व रेखा देवी आदि उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.