रामगढ़, अप्रैल 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- चतरा में डीजल की आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजरपेट्रोल पंप की स्थिति गोला पेटरवार मार्ग पर हेमतपुर के पास जयहिंद पेट्रोन पंप व इसी के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप है। इन दोनों पंपों में अक्सर स्टॉक खत्म होने की स्थिति बनी रहती है। पिछले दो सप्ताह से जयहिंद पेट्रोल पंप बंद रहा। इस संबंध में पंप के मैनेजर से पूछे जाने पर बताया कि पंप में मशीनों को बदलने का काम चल रहा है। जिसके कारण पंप का संचालन बंद है। हालांकि गोला बरलंगा मार्ग में तीन पंपों के अलावे गोला रजरप्पा मंदिर मार्ग पर चाड़ी के पास पेट्रोल पंप पर स्थिति सामान्य देखी गई। वहीं चोपादारु संधोय घाटी स्थित अबाबील पेट्रोल पंप पेट्रोल ...