रामगढ़, अप्रैल 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के चित्तरंजन सेवा सदन परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरुवार को पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री सत्यनारायण पूजा व भगवान हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मंदिर के यजमान व सेवा सदन की संचालिका वंदना अम्बष्ट ने बताया कि प्रत्येक माह पूर्णिमा के दिन यहां विधिवत पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार विशेष रूप से हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में आस पास के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर वंदना अम्बष्ट, मनीष कुमार, रेखा सिन्हा, रेनू देवी, बेबी देवी, विद्या देवी, शशि अग्रवाल, अंजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.