रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला पंचायत में गुरुवार को परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुखिया जितेन्द्र साहु ने जिम्मेदार नागरिकों को सम्मानित किया। जिन्होंने परिवार नियोजन को प्राथमिकता दी। पहले बच्चे में 2 वर्ष व दो बच्चों में 3 वर्ष का अंतर रखने वाले जोड़ों को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्थायी नियोजन अपनाने वालों की सराहना की गई। लाभार्थियों को जग-ग्लास सेट व टिफिन देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छोटा परिवार, खुशहाल परिवार का संदेश दिया गया कार्यक्रम में सहिया दीदियों, नूतन देवी, इंदिरा देवी, वंदना देवी, काजल देवी, राखी देवी, सोनी देवी व सूरज कुमार व अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.