लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- शहर में श्री श्याम दीवाने सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा की विशाल निशान शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। इस यात्रा ने नगरवासियों और श्याम भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। यात्रा का शुभारंभ पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान से हुआ। इससे पूर्व खाटू श्याम बाबा का श्रृंगार कर मंदिर के पुजारी संतोष पाठक द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। इसके बाद बाबा की छवि से सुसज्जित रथ यात्रा के अग्रभाग में चला। रथ के पीछे हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे निशान लेकर भक्ति भाव से शामिल हुए। यात्रा के दौरान हारे के सहारे, लखदाता की जय हो और खाटू श्याम बाबा की जय के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने शोभा यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.