लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- रविवार को गोला में नवरंग मेला 2026 का भव्य आयोजन ज्वाला बैंक्वेट लॉन में हो गया है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला यह मेला सुबह 11:30 बजे धूमधाम से आरंभ हो चुका है और शाम 7 बजे तक चलेगा। मेले में खरीदारी और खानपान के अनगिनत स्टॉल्स लगे हैं, जहां कपड़े, ज्वेलरी, परफ्यूम, स्वादिष्ट फूड आइटम्स सहित ढेर सारी आकर्षक वस्तुएं उपलब्ध हैं। आयोजकों के अनुसार, प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, ताकि नगरवासी और आसपास के लोग खूब संख्या में आकर इसका लुत्फ उठा सकें। व्यापारियों के लिए भी यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक लोग कपड़े, फूड, ज्वेलरी या अन्य उत्पादों के स्टॉल लगा सकते हैं।आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार संग मेले में पहुंचकर खरीदारी, चटपटे व्यंजनों और मनोरंजन का भरपूर आनंद लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.