गोला में नगदी समेत लाखों के गहने चोरी
गोरखपुर, मई 31 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी शिवनाथ के घर शनिवार रात नकदी और लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार शिवनाथ हरिजन कोयला खदान से सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे हैं। इन दिनों उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। परिवार के अनुसार मकान निर्माण और मिट्टी पटाई के लिए 1 लाख 10 हजार रुपये नकद घर में रखे गए थे। शनिवार रात शिवनाथ और उनके बड़े पुत्र चंदन मकान की छत पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे कमरों में थे। रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर में चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार के करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात के अलावा 1.10...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.