रामगढ़, अप्रैल 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के घाघराजरा गांव शुक्रवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचे सांसद प्रतिनिधि का ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सांसद प्रतिनिधि ने उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों व गणमान्य लोगों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान पूरा वातावरण धरती आबा अमर रहें के नारों से गूंज उठा। राजीव जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अस्मिता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उलगुलान के ...