रामगढ़, मार्च 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मेन रोड में पुराना स्टेट बैंक के पास शुक्रवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवा दिया। इस हादसे में पूरबडीह निवासी विवेक कुमार उपाध्याय 35 वर्ष, पिता अशोक कुमार उपाध्याय गंभीर रुप से घायल हो गया। इधर हेमतपुर स्थित रिलांयस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.