लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- कुम्भी गोला ब्लॉक में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों को माला पहनाकर ट्राईसाइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम में पहले से पंजीकृत 40 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की जानी थी, लेकिन बिना पंजीकरण के भी कुछ दिव्यांगजन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इस पर अधिकारियों की पहल से 10 अतिरिक्त ट्राईसाइकिल का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को बैसाखी और व्हीलचेयर भी प्रदान की गईं। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को माला पहनाकर ट्राईसाइकिल पर बैठाया और उन्हें सम्मानपूर्वक रवाना किया। इस दौरान दिव्यांगजनों के परिजन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बिजुआ क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.