रामगढ़, मार्च 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के बरियातु गांव स्थत जल मीनार पिछले तीन माह से खराब है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण जहां तहां से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। वहीं बरियातू का सरकारी तालाब के समस्त पानी को सुंदरीकारण के नाम पर सुखा दिया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ नहाने, कपड़े धोने व मवेशियों को पानी पिलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह जल मीनार डीएमएफटी मद से बनी थी, इस जलमीनार पर गांव के लगभग 500 सौ लोग आश्रित हैं। गांव के भागवत तिवारी ने बताया कि जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कत हो रही है। लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। पानी खरीदना हर किसी क...