रामगढ़, मई 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप गुरुवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन छात्र छात्राओं को खेल खेल में अक्षर अंक का ज्ञान व अक्षर आकृति बनवाया गया। पर्यावरण पर चर्चा, रंग धागा से चित्र बनाना, एमडीएम किचन शेड में विज्ञान बाद पर चर्चा के अलावा साक्षरता गीत व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में तीन दिवसीय समपर कैंप आयोजित यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने दिखाया हुनर यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...