गोला में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन परीक्षा संपन्न, 665 शिक्षकों ने लिया भाग
रामगढ़, मई 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता आकलन परीक्षा गुरुवार को संपन्न हो गया। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 665 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बीईईओ सुलोचना कुमारी व बीपीओ श्याम सुंदर महतो की निगरानी में यह परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। विभाग की ओर से प्रतिनियुक्त कर्मियों ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ़ ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांतिपूर्ण संचालन पर संतोष व्यक्त किया। परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने में बीआरपी अमर कुमार खत्री, संतोष प्रसाद, सीआरपी तपन पोद्दार, बैजनाथ महतो, देव कुमार महतो, प्रमोद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.