गोला में तंबाकू विरोधी छापेमारी, 14 दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना
रामगढ़, मार्च 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार व जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी के निर्देश पर सोमवार को एसआई अमित कुमार व जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के ज़िला परामर्शी बिनय शर्मा ने तंबाकू विरोधी छापेमारी की। इस दौरान एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला से लेकर डीवीसी चौक में संचालित गुमटीनूमा तंबाकू दुकानदारों पर छापेमारी करते हुए कार्रवाई की गई। साथ ही धारा 6ए, 6बी का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड लगाया गया। इस दौरान सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि बिना चेतावनी बैनर या पोस्टर लगाए बिना तंबाकू का विक्रय गैरकानूनी है। उलंघन करने वालों परRs.1000 तक का अर्थ दंड लगाया जाएगा। वहीं शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में कोई भी दुकानदार तंबाकू या अन्य मादक पदार्थ की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी गई। छापेमारी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.