रामगढ़, दिसम्बर 30 -- गोला, निज प्रतिनिधि। डीडीसी आशीष अग्रवाल ने मंगलवार को गोला प्रखंड के संग्रामपुर व साड़म पंचायत क्षेत्र का दौरा कर मनरेगा और पीएम व अबुआ आवास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं में पायी गई त्रुटियों पर नाराजगी जताते हुए बीडीओ को तत्काल निराकरण का निर्देश देते हुए उसे ससमय व पारदर्शिता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जो लाभुक योजनाओं को पूरा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं, उन्हें नियम संगत नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही मनरेगा की पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। इसके बाद डीडीसी साड़म पंचायत के मसरीडीह स्थित बिरहोर टोला पहुंचे। यहां पर बीडीओ व पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.