रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कामता गांव में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक चक्रपाणि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाने और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन चलाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो के संभावित कार्यक्रम को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक समिति का भी गठन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में व्याप्त ज्वलंत समस्याओं को लेकर विधायक जयराम महतो जल्द ही गोला का दौरा करेंगे। यहां तय हुआ कि विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में विशेष कर विभिन्न फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं, विस्थापन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.