लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- सावन में कांवड़ लेकर छोटी काशी गए कांवड़ यात्री की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। कांवड़ यात्री गोला गोकर्णनाथ में उस वक़्त हादसे का शिकार हुआ था। जब वह जलाभिषेक के बाद वापस लौट रहा था। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी 37 वर्षीय सुमेश राजपूत पुत्र जोखन की गुरुवार को लखनऊ हास्पिटल में मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। 24 अगस्त को सुमेश पैदल कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर गया था। जहां से जल चढ़ाकर वापस पैदल अपने वाहनों और साथियों तक वापस जा रहा था। गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र में किसी अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने सुमेश को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। गुरुवार सुबह उनकी लखनऊ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सुमेश मौत हो गई।

हिंदी हि...