गोला में चौकों पर सजे ताजिए
लखीमपुरखीरी, जून 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। मोहर्रम की नौवीं तारीख को अकीदत और एहतराम के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों में पारंपरिक चौकों पर खूबसूरत और नक्काशीदार ताजिए रखे गए। इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद कर अकीदतमंदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। फिजाओं में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं और हर आंख नम दिखाई दी। यह भी पढ़ें- गोला में चौकों पर सजे ताजिएमोहर्रम की रौनक नगर के विभिन्न इलाकों में मोहर्रम की मजलिसों और ताजियों की विशेष रौनक देखने को मिली। मोहल्ला नीची भूड़, ऊंची भूड़, हाफिजपुर, अर्जुन नगर कॉलोनी, पश्चिमी एवं पूर्वी दीक्षिताना, ईदगाह, मुन्नूगंज, तीर्थ मोहल्ला, भारत भूषण कॉलोनी और मिल रोड स्थित कुम्हारन टोला के चौकों पर ताजिए रखे गए। देर रात तक जायरीनों का तांता लगा रहा और लोग चौकों पर पहुंचकर जियारत करते रहे। त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.