रामगढ़, मार्च 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में आयोजित चैत दुर्गा पूजा का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। पूजा के समापन के बाद शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का ढोल-नगाड़ों व बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान जय माता दी के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे जोश और भक्ति भाव से जुलूस में शामिल हुए। जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां दुर्गा का स्वागत किया। इसके बाद देर शाम को विधि-विधान के साथ स्थानीय तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा। इससे पूर्व पूजा समिति की ओर से भंडारे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.