लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- नगर में बढ़ती दुर्घटनाओं और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जानलेवा चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में राजस्व टीम व भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 3 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत नगर की कई दुकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस व प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और पतंग सामग्री बेचने वाली दुकानों में रखे स्टॉक की गहन जांच की और दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि चाइनीज मांझा बिकते पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान खुटार रोड, मोहम्मदी रोड और मिल रोड स्थित दुकानों पर भी पुलिस ने पूछताछ की और स्टॉक की बारीकी से जां...