गोला में चला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बुधवार सुबह सदर चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों, मजदूरों और कारीगरों से संपर्क कर पार्टी की अपील का वितरण किया। इस दौरान अंडमान निकोबार की प्राकृतिक संपत्तियों के संरक्षण के समर्थन में चलाए जा रहे देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर भी कराए गए। कार्यक्रम में लगाए गए बैनर पर श्रमिकों मजदूरों और ठेकेदारों ने सैकड़ों की संख्या में हस्ताक्षर किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों पर समर्थन मांगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजीत जैन, रामकुमार वर्मा, आदेश गुप्ता, पंकज पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गोला में चला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.