रामगढ़, मई 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के पुरबडीह पंचायत के बाघाकुदर निवासी मिथलेश मुंडा पिता बनवारी मुंडा ने सोमवार को अपने चचेरे भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़त सरतु मुंडा पिता लोबिन मुंडा ने थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आवेदन में आरोप लगाया कि वह अपने घर के समीप खड़ा होकर अपनी पत्नी से कुछ बात कर रहा था। इस बीच उसके भतीजे मिथलेश मुंडा ने गाली गलौज के बाद मारपीट की कर दी। जिसके उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस की देख रेख में उसका उपचार सीएचसी गोला में कराया गया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया सरिया से हमला पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया सरिया से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान ...