रामगढ़, मई 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र बीसा जंगल के पास गुरुवार को एक घायल हिरण को बचाकर ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सौंपने का सराहनीय मामला सामने आया है। हिरण संभवत: जंगल से भटककर रिहायशी क्षेत्र में आ गया था। जिसे पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों के हमले से हिरन घायल हो गया। लेकिन स्थानीय कुछ ग्रामीणों की सतर्कता के कारण हिरण की जान बच गई। जिससे समय पर हिरन को प्राथमिक उपचार मिल पा रहा है। बताया जाता है कि सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों में काम करने जा रहे थे। इसी क्रम में ग्रामीणों की नजर घायल हिरन पड़ी। हिरन काफी डरा हुआ था, हिरन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और माथे से खून निकल रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरन को अपने कब्जे में लेकर इलाज के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.