रामगढ़, मार्च 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेस में शनिवार को बजरंग होटल की नई शाखा गुनगुन चौपाटी का शुभारंभ रामगढ़ विधायक ममता देवी व उनकी सास मोसामत रूपा देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की खासी उपस्थिति रही। विधायक ने कहा कि गुनगुन चौपाटी प्रखंड क्षेत्र के लिए एक अनोखा और आकर्षक स्थल है। जहां लोगों को स्वादिष्ट खान-पान के साथ बच्चों के लिए मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां बच्चों के खेलने-कूदने के लिए आकर्षक झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। जिससे परिवार के साथ आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर भोजन और मनोरंजन का आनंद मिल सकेगा। चौपाटी में विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड, स्नैक्स, चाट, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बेहतर व्यवस्था की गई है। स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.