गोला में खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
रामगढ़, मई 23 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय परिसर की एटीक सेंटर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर खेती, मौसम के अनुसार फसल चयन व आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बदलते मौसम और संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने धान समेत खरीफ फसलों की बुआई की सही विधि, नर्सरी तैयार करने के तरीके व कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक फसल अपनाने के उपाय बताए। किसानों को मोटे अनाज बाजरा, ज्वार और मड़ुआ की खेती के लाभ व उसकी बढ़ती मांग के बारे में जानकारी दी गई। कृषि अधिकारियों ने कहा कि मोटा अनाज कम पानी में भी अच्छी उपज देता है। किसानों के लिए यह लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.